Category Archives:  Sports

ये है विराट कोहली का सच्चा फैन, अपने शरीर पर बनवा रखे है इतने सारे टैटू, देख दंग रह गए विराट...जानिये

Oct 04 2019

Posted By:  Sanjay

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक चाहने वाले ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख खुद विराट कोहली हैरान रह गए और उसे अपने गले लगा लिया | जी हां दोस्तों ये सच है और उस फैन नाम पिंटूराज बोहरा है | पिंटूराज बोहरा ने विराट कोहली को बताया ही वो उनके सबसे बड़े फैन है और वो उनको बहुत पसंद करते है | पिंटूराज बोहरा ने विराट कोहली को अपने शरीर पर बने टैटू दिखाए जिसे देख खुद विराट कोहली दंग रह गए | पिंटूराज बोहरा ने अपने शरीर के ऊपर विराट कोहली की तस्वीर बनवा रखी है कुल विराट कोहली से जुड़े हुए 15 टैटू अपने शरीर पर बनवा रखे है | विराट कोहली ने शायद ही कभी ऐसा सोचा होगा की कोई उनका फैन उनके लिए इस हद तक जा सकता है |


विशाखापत्तनम मैं हुई थी मुलाकात 



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट मैच के लिए गयी थी तब जब भारतीय टीम स्टेडियम पहुंची तभी पिंटूराज से विराट कोहली की मुलाकात हुई थी | विराट कोहली ने पिंटूराज का ये अंदाज़ देख उन्हें आने गले लगा लिया | उसके बाद पिंटूराज ने उन्हें बताया की वो उन्हें अपना भगवान मानते है |


पिंटूराज विराट कोहली को मानते है अपना भगवान 
पिंटूराज विराट कोहली को भगवान की तरह मानते है इसलिए उन्होंने विराट कोहली के यादगार पलो के टैटू अपने शरीर पर बनवा लिए है | सबसे पहला टैटू पिंटूराज ने 2016 मैं बनवाया था तभी से वो विराट से मिलने की कोशिश कर रहे थे अब जाकर उनकी वो कोशिश कामयाब हुई है | पिंटूराज विराट कोहली से मिलने के बाद काफी खुश नजर आ रहे है | विराट कोहली और पिंटूराज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और हर कोई उनकी इस दीवानगी को देखकर हैरान है |


जानकारी के लिए आपको बता दें की विराट कोहली को भी टैटू बनवाने का काफी शौक है इसलिए पिंटूराज ने विराट से प्रेरित होकर अपने शरीर पर टैटू बनवाये है | अभी तक पिंटूराज ने अपने शरीर पर कुल 15 टैटू बनवा लिए है | विराट कोहली के फैंस पूरी दुनिया मैं है और कई करोड़ लोग विराट कोहली को पसंद करते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर